भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोंडागांव (छ .ग) इलाके में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां अपने घर के सामने टहल रही एक महिला को अचानक कंधे में गोली लग गई |
और उसे पता भी नहीं चला। जब उनके कंधे में तेज दर्द महसूस हुआ तो उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया |
और उनके कंधे में फंसी गोली निकाल दी। इस मामले में पुलिस ने हवाई हमले की संभावना जताई.अब सवाल उठ रहा है कि जिला अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ डीएनके वार्ड कोंडागांव निवासी जयलक्ष्मी रक्षित पर गोली किसने चलाई।
पुलिस सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल में पहले दिन महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। दूसरे दिन दर्द काफ़ी तेज़ हो गया।
जब दर्द कम नहीं हुआ तो उन्होंने एक्स-रे कराया और पता चला कि कंधे में गोली लगी है, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

