राजधानी में फार्च्यून टीएमटी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1की मौत , 2 घायल , हादसे के बाद मृतक का शव हुआ क्षत - विक्षत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी के निकटतम क्षेत्र धरसीवां में संचालित फैक्ट्रियो पर ख़तरा मंडरा रहा है। सुरक्षा कमियों के कारण आए दिन श्रमिक मर रहे हैं। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीच फॉर्च्यून टीएमटी फैक्ट्री फर्नेश  में विस्फोट हो गया. इस भयानक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. मृतक के शरीर क्षत-विक्षत हो गया | बताया जा रहा है कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सवाल उठता है कि जब इतनी दुर्घटनाएं हो रही है उस किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया ? 

आपको बता दें कि कपसदा स्थित फॉर्च्यून टीएमटी में फर्नेश में विस्फोट हुआ था. इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया. इस घटना में कितने लोग घायल हुए इसकी जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन छुपा रहा है. इस घटना के बारे में जानकारी जारी नहीं की गई है.

फैक्ट्री सुरक्षा नियमों के अनुसार संचालित नहीं हो रही है। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। अब एक और घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है. प्रबंधकों ने इतनी मनमानी की कि घटना के बाद पत्रकारों और श्रमिकों के परिवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए चौकी प्रभारी शांत कुमार साहू ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

  

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg