भिलाई के कैंप- 1 में युवक की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत , बिना पुलिस को सूचित किये परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी , पुलिस मौके पर पहुँच अर्थी कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कैंप -१ थाना छावनी के नेहरू चौक में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. रविवार सुबह परिवार ने युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी की।

इसी दौरान इलाके से किसी ने पुलिस कंट्रोल सेंटर को अलर्ट कर दिया. कंट्रोल रूम से लोकेशन की जानकारी मिलने के बाद कैंप में  थाना पुलिस शव को अर्थी के साथ सुपेला शास्त्री अस्पताल ले गयी. यहाँ PM बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें नेहरू चौक कैंप 1 निवासी अमरदास बघेल (35) की संदिग्ध मौत की सूचना मिली| परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, बिना पुलिस को सूचित किये बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था | 

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शास्त्री अस्पताल भिजवाया | दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। PM की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा.

इस मामले में, उनके परिवार ने कहा कि मृतक शराब का आदी था और हर दिन नशे में घर आता था। शनिवार शाम को भी वह नशे में घर आया।

 नशे में होने के कारण वह घर में गिर गया और उसके सिर में चोट लग गयी. परिवार ने कहा कि बाद में, उसे बिस्तर में उसी स्थिति में सुला दिया| 

आधी रात के आसपास जब उनका परिवार उसे देखने गया तो उसका शरीर ठंडा पड़ चूका था | इस समय तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद वे रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे, तभी पुलिस पहुंच गई।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg