गली के कुत्ते उठा ले गए 1 साल के बच्चे को और नोंच-नोंच कर खा गए उसका मांस , बच्चे की मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेलंगाना से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, हैदराबाद से सटे शमशाबाद में एक झोपड़ी में सो रहे साल भर के एक बच्चे को आवारा कुत्ते उठा ले गए और नोंच-नोंच कर उसका मांस खा गए, जिससे बच्चे की मौत हो गई है। 

यह घटना 31 जनवरी – 1 फरवरी की रात की है। बच्चा अपने पिता के साथ सो रहा था और कुत्ते जब उसे उठा ले गए तो पिता को पता भी नहीं चल पाया।

जब स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्तों का एक झुंड एक छोटे बच्चे को खा रहा है, तो उन लोगों ने इसकी सूचना बच्चे के पिता को दी, इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। 

आरजीआई एयरपोर्ट के इंस्पेक्टर बाला राजू ने कहा है कि बच्चे के पिता सूर्य कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच शुरू कर दी गई है।

बच्चे के पिता सूर्य कुमार एक दिहाड़ी मजदूर हैं जो शमशाबाद शहर के राजीव गृहकल्प परिसर के पास एक अस्थायी झोपड़ी में रहते हैं|

बुधवार की रात सूर्य कुमार अपने एक साल के बेटे नागराजू और 20 दिन के एक नवजात के साथ झोपड़ी में सोये हुए थे, इसी दौरान एक कुत्ता झोपड़ी में घुस आया और उनके बड़े बेटे नागराजू को उठाकर ले गया, घटना के वक्त बच्चे की माँ वहाँ मौजूद नहीं थी। 

बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे कुछ लोग सूर्य कुमार की झोपड़ी के पास आए और उन्हें जगाया। लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों का एक झुंड बच्चे को खा रहा है, इसके बाद सूर्य कुमार ने उठकर देखा तो उनका बेटा उनके पास नहीं था|

उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो बच्चा मृत पड़ा हुआ था और आसपास कुत्तों का एक झुंड घुम रहा था। बता दें कि हैदराबाद में आवारा कुत्तों का यह पहला मामला नहीं है, पिछले मार्च से कुत्तों द्वारा किये गए आक्रमण का यह 9वां मामला है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg