भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली , मोदी सरकार का अंतरिम बजट आज पेश किया गया. संसद में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया. इस बजट में तीन महीने की अवधि में खर्च की जाने वाली राशि का विवरण है।
आम चुनाव के बाद पूर्ण बजट की घोषणा होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में कहा था कि यह बजट सभी के लिए अच्छा होगा|
जिसमे घर में महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित देशों की सूची में अपना स्थान बना लेगा |
प्रधानमंत्री मोदी की अंतरिम बजट
में 10 बड़ी घोषणाएं-
* लक्षद्वीप सहित द्वीपों में पर्यटन के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी
FY25 में टैक्स
प्राप्तियां 26.02 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान
* प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष कर दरों में कोई बदलाव नहीं
* 40,000 ट्रेन डिब्बों को वंदे भारत मानक में बदला जाएगा
* रूफटॉप सोलर योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
* FY25 के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 5.1% तय किया गया
* मेट्रो रेल, नमो भारत का विस्तार अधिक शहरों तक किया जाएगा
* 50-वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के साथ 1 लाख करोड़ रुपये का कोष निजी क्षेत्र को उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ाने के लिए कम या शून्य ब्याज दरों पर दीर्घकालिक वित्तपोषण प्रदान करेगा।
* वित्तीय वर्ष 2010-15 की 10,000 रुपये तक की विवादित कर मांग को वापस ले लिया गया |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

