इसी प्रकार सडक सुरक्षा माह के
अंतर्गत चलाये जा रहे यातायात जागरूता कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालय चिखली के
स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात नियम की जानकारी देते हुए स्कूल बैग एवम कम्पास
बॉक्स वितरण किया गया साथ ही बच्चो के माध्यम से कहा गया कि वे आज घर जाकर अपने
परिजन को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु
कहा गया।
सडक सुरक्षा माह के दौरान मरोदा गेट
में बीएसपी प्लांट में आने वाले सायकल चालको के कुल-450 सायकल पर रेडियम टेप लगाया गया। रात के समय पीछे से आ रहे वाहन
चालको को सायकिल चालक आसानी से दिखाई दे और कोई अप्रिय घटना घटित न हो इस हेतु
रेडियम स्टीकर सायकल के पीछे लगाया गया।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात
पुलिस दुर्ग द्वारा आयोजित रंगोली, पेंटिग
प्रतिभागियों को ईनाम से एवं इस 01 माह के दौरान
यातायात पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने वाले संस्थाओं को सम्मानित
किया गया जावेगा जिसका कार्यक्रम कल दिनांक 14.02.2024 को प्रातः10.30 बजे एसएनजी स्कूल सेक्टर 4 भिलाई में आयोजित की गई है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

