ब्रेकिंग : 10 रूपये में रेल यात्रा संभव , रायपुर से दुर्ग की लोकल रेल यात्रा का किराया घटा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग ,यह उन लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है जो हर दिन इस मार्ग पर यात्रा करते हैं। खबर है कि रेलवे ने कोरोना काल के बाद से रद्द चल रहे नियमित टिकटों को फिर से शुरू कर दिया है. रायपुर से दुर्ग की यात्रा में हालांकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन ये टिकट उपलब्ध करा दिए गए हैं |


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है। हालाँकि, यह टिकट फिलहाल काउंटर पर उपलब्ध नहीं है क्योंकि अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है। हालाँकि, ये टिकट एटीवीएम मशीनों से खरीदे जा सकते हैं।

पहले ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपये था. लेकिन अब यह 10 रुपये है. इसका मतलब यह है कि यात्री कोरोना वायरस फैलने से पहले की दर पर ही टिकट प्राप्त कर सकते हैं या टिकट खरीदना शुरू कर सकते हैं। 

हालाँकि, जैसे ही लिखित आदेश आएगा, आपको पता चल जाएगा कि आपके टिकट काउंटर पर कब उपलब्ध होंगे। यही कारण है कि रेलवे टीटीई भी जब चेक करते हैं कि ये टिकट असली हैं या नहीं |