ब्रेकिंग : दुर्ग में 11 साल की बच्ची के साथ ट्युशन टीचर की अश्लील हरकत , कई महीनो से बच्ची के साथ कर रहा था घिनौनी हरकते , अरबी उर्दू पढ़ने वाले टीचर की काली करतूत..

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने उर्दू और अरबी पढ़ाने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है. टीचर पर क्लास के दौरान एक कम उम्र की लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है. पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है|

नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि उर्दू टीचर गंदा है और गंदी हरकतें करते है| इसके बाद माता-पिता ने पद्मनाभपुर पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

घटना पद्मनाभपुर पुलिस थाना क्षेत्र के फोकटपारा कसारीडीह की है. फोकटपारा घासीदास नगर के वार्ड 44 निवासी हामिद अली (50) अपने घर पर उर्दू और अरबी पढ़ाता हैं।

11 वर्षीय लड़की पिछले आठ महीनों से उनके घर पर अरबी और उर्दू कक्षा की ट्यूशन ले रही है। आरोपी शिक्षक ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकते करता था| जब लड़की ने इस बारे में किसी को नहीं बताया तो उसकी हिम्मत बढ़ गई. धीरे-धीरे उसकी हरकतें तेज हो गईं।

जब लड़की को आरोपी गलत हरकत का एहसास हुआ तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई. बच्ची ने कहा कि वह अब इस टीचर के पास ट्यूशन के लिए नहीं जाएगी. उर्दू टीचर गंदे हैं और गंदी हरकतें करते हैं.

पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के.हमीद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस की जांच जारी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg