भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई छ.ग से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस ने छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता व बिल्डर मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। मनोज राजपूत के खिलाफ उनकी भांजी ने रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. एक्टर की भांजी ने अपनी शिकायत में कहा कि मनोज पिछले 11 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे|
आरपी को मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 जीआरपी थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती ने बिल्डर-एक्टर मनोज राजपूत पर रेप की शिकायत की है. उसका दावा है कि मनोज राजपूत ने उसे शादी का प्रलोभन देकर 2011 से 2023 तक उसका शारीरिक शोषण किया।
इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया. शिकायत के बाद, जीआरपी भिलाई-3 ने शिकायत दर्ज की, जांच शुरू की और अभिनेता मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि आरोपी मनोज राजपूत ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया है। फिल्म गांव में जीरो, शहर में हीरो में मनोज राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई जा रही है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

