राजधानी में युवक को 12 बार चाक़ू घोंप कर किया लहुलुहान , आरोपी गिरफ्तार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। रायपुर तेलीबांधा इलाके में दो बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया, आरोपियों ने उसे मिलने के लिए बुलाया फिर उस पर एक के बाद एक 12 बार चाकू से वार किया और मौके से भाग गए। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे श्याम नगर क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी जय नेताम को इंदिरा चौक निवासी प्रत्युष वल्थरे और रोशन मरकाम ने फोन किया और उसे कैनाल रोड के यात्री प्रतीक्षालय के पास बुलाया। जय जब वहां पहुंचा तो प्रत्युष और रोशन ने उसे गाली देते हुए चाकू से हमला कर दिया। 

इसके बाद खबर मिलने पर घायल जय को उसके दोस्त उठाकर घर ले गए और वहां के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg