भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी के बाद राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और ईओडब्ल्यू ने भी छापेमारी की. सुबह-सुबह ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीमों ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई इलाकों में शराब घोटाले में शामिल लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की|
मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने सुबह-सुबह शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर में 13 ठिकानों पर तलाशी ली. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में कई कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है|
एसीबी ईओडब्ल्यू टीम ने कथित तौर पर अनिल टुटेजा के बिलासपुर, सरगांव में भाटिया डिस्टिलरी, कोटा में वेलकम डिस्टिलरी, कुम्हारी दुर्ग में केडिया डिस्टिलरी, रायपुर में अनवर ढेबर और विवेक ढांड के ठिकानों की तलाशी ली।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

