भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती नगर में अटल आवास के खंडहर 13 साल की बच्ची पर आरोपी ने घिनौना कृत्य किया |बच्ची के परिवार ने आरोपी की हरकतें देख ली। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर ढिमर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोतवाली टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर अटल आवास में हुई। सात इमली के पास रहने वाला आरोपी किशोर ढिमर 13 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अटल आवास सरस्वती नगर ले गया। और उसके साथ गलत काम किया |
इसी बीच बच्ची की मौसी वहां से गुजर रही थी और उसने बच्ची की आवाज सुनी |उसकी आवाज सुनकर वह स्थल पर पहुंची तो आरोपी किशोर ढ़िमर को देखा जो लड़की के साथ कुकृत्य कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गया. परिजन बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार ने सरस्वती नगर में अटल आवास बनाया है. यह अब बर्बाद हो गया है. यह जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है | पुलिस द्वारा मामले में जाँच की जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

