मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 80 साल के एक शख्स अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से पहुंचा। दोनों ने एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की मांग की. हालाँकि, उन्हें व्हीलचेयर नहीं मिल सकी। ऐसा करने के लिए बुजुर्ग को करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा. इस आदमी को केवल एक ही व्हीलचेयर मिल सकी |
फिर बूढ़े ने अपनी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाया और खुद पैदल चले करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद वह गिर गये. कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
इस घटना के बाद बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात एयर इंडिया ने सफाई दी है उन्होंने कहा कि वे शोककुल परिवार के संपर्क में हैं। उन्हें वह सहायता दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि उसकी पहले से बुकिंग कराने वाले सभी यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता प्रदान करने की नीति है।

