रुंह कंपा देने वाली घटना -15 साल की लड़की का अपहरण , गैंगरेप , प्राइवेट पार्ट को किया चोटिल , फिर पुल से नीचे फेंका , रीढ़ व दोनों पैर की हड्डी टूटी, हालत नाजुक ..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब सरकार और प्रशासन का डर नहीं रहा. इसका ताजा उदाहरण ग्वालियर का डबरा का है। 

जहां दो युवकों ने 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही अपराधियों ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर हिंसा कर उसे घायल कर दिया | 

लेकिन दोनों हैवान इससे भी संतुष्ट नहीं होने पर लड़की को पुल से नीचे फेंक दिया. इससे लड़की की रीढ़ की हड्डी और पैर टूट गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहाँ लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है 

हम बात कर रहे हैं डबरा थाना क्षेत्र की। फिलहाल घायल छात्र के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है. जिसकी उम्र 15 साल  है |

बताया जाता है कि छात्रा कोचिंग जाने के लिए सुबह घर से निकली थी. चूँकि उसे कोचिंग सत्र के लिए देर हो गई थी, इसलिए वह दूसरे कोचिंग सत्र के लिए अध्ययन करने चली गई। 

रास्ते में उनकी मुलाकात  परिचित बॉबी रावत और सतेंद्र से हुई। इसी दौरान अपराधियों ने उसे जबरन अगवा कर लिया और सहराई पुल के पास सुनसान इलाके में ले गये.

आरोपियों ने छात्रा के साथ शारीरिक सबन्ध बनाने की जिद करने लगे | जब छात्रा नहीं मानी तो बॉबी रावत ने उसके प्राइवेट पार्ट को अपने हाथों से चोटिल कर दिया | 

 घटना के बारे में लड़की किसी को नहीं बता सके इसलिए आरोपियों ने उसे सहराई पुल से नीचे फेंक दिया और फेंकने के बाद दोनों आरोपी भाग गए.

जब राहगीरों ने घायल लड़की  को देखा तो पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने माता-पिता को बुलाया और उन्हें निजी अस्पताल ले गई। 

पुल से गिरने के परिणामस्वरूप लड़की की पीठ के निचले हिस्से में रीढ़ की हड्डी और दोनों पैरों की हड्डियाँ टूट गईं। इसलिए उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के 24 घंटे बाद छात्रा के होश में आने पर पुलिस ने उसका बयान लिया और उसके माता-पिता ने घटना की सूचना थाने में दी|

छात्रा के बयान और माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, सामूहिक बलात्कार, अपहरण, मारपीट और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg