बिरनपुर हिंसा के 15 आरोपितों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, साजा विधायक ईश्वर साहू ने किया जोरदार स्वागत...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वाले बिरनपुर में सामूहिक हिंसा के 15 आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब वे जेल से रिहा हुए तो साजा भाजपा सांसद  ईश्वर साहू ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया| सभी ने भगवा गमछा पहनाया गया|| इससे बादहनुमानजी को मंदिर जाकर पूजा अर्चना की गयी| बता दें कि 12 अप्रैल 2023 को बिरानपुर गांव में सामूहिक हिंसा हुई थी. बदमाशों द्वारा भुवनेश्वर साहू नाम के युवक की हत्या के बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी.

इसी बीच दो मुसलमानों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था| इनमें से दो अजय साहू और राजेश साहू को पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था. इस दौरान डाकेश्वर सिंह (28), मनीष वर्मा (23), समर नेताम (40), पूरन पटेल (19), राजकुमार निषाद (19), भोला निषाद (23), दूधनाथ साहू (27), अरुण रजक (18) चंदन साहू (20), हमींद्र नेता (25), टकेंद्र साहू (22), राम निषाद (19), चिंताराम साहू (68), लोकेश साहू (23) और वरुण साहू (18) को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg