कोटा में 16 वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप , चारों आरोपी कर रहे है NEET की तैयारी , डिप्रेशन में आकर छात्रा करने वाली थी सुसाइड , करवाई गई काउंसिलिंग...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कोटा में 16 साल की छात्रा से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने बुधवार को नीट की तैयारी कर रहे आरोपी चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का दावा है कि उनमें से एक ने उसके अपार्टमेंट में धोखे से बुलवाया  इसके बाद उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

हालांकि आरोपी वयस्क हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा कारणों से उनकी पहचान उजागर नहीं कर रही है। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि वह आरोपियों तक कैसे पहुंची. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है| यह घटना 10 फ़रवरी की है और पुलिस में इसकी शिकायत 13 फ़रवरी को दर्ज करवाई गयी |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना कुन्हाड़ी थाना इलाके की है. एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि पीड़िता यूपी की रहने वाली थी और करीब एक साल से कोटा में NEET (नेशनल एंट्रेंस टेस्ट) की तैयारी कर रही थी.आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है | मिडिया में यह मामला 15 फ़रवरी को सामने आया |

पता चला कि पीड़िता की 15-20 दिन पहले सोशल मीडिया पर यूपी के एक लड़के से दोस्ती हुई थी. बातचीत के दौरान पता चला कि वह नीट की तैयारी कर रहा है और लैंडमार्क इलाके में किराए के मकान में रहता है. 10 फरवरी को लड़के ने पीड़िता को अपने अपार्टमेंट में मिलने के लिए बुलाया. लड़के के तीन दोस्त भी अपार्टमेंट में थे। चारों दोस्तों ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

अन्य आरोपी पश्चिम बंगाल और बिहार के बताए जा रहे हैं। सभी लोग कोटा में रहते हैं और कोचिंग ले रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस काम के लिए एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस के मुताबिक, घटना के अगले दिन आरोपी ने पीड़ित लड़की को फोन किया और घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।

इस घटना के बाद छात्रा डिप्रेशन में आ गई और आत्महत्या के बारे में सोचने लगी। जब उसके दोस्त को इस बात का पता चला तो उसने पीड़िता को काउंसलिंग के लिए भेजा| काउंसलिंग के दौरान लड़की के साथ हुए घटना का पता चला |  डॉक्टर्स की भी मदद ली जा रही है| 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg