भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक वीडियो विभिन्न इंटरनेट मीडिया और ग्रुपों में शेयर किया जा रहा है। इस घटना में दो युवक दो गाड़ियों में सवार होकर दो गाय के शवों को ले जा रहे थे. लोगों ने उन्हें शहर के फारेस्ट एवेन्यू स्थित बीएसपी मुख्य गेट के बाहर रोक लिया और पुलिस बुला ली|
पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी गोमांस बेचते थे और नेवई से गायों को मारकर ले जाते थे। इसकी सूचना मिलने के बाद भट्ठी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा यह वीडियो एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। देना बैंक के पीछे खुर्सीपार रहवासी ए. रफीक और संतोष महानंद दो वाहनों में दो मृत गायों को ले जा रहे थे। रास्ते में जब उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे गाय को अपने साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी गोमांस बेचने का काम करते थे। देना बैंक के पीछे स्वीपर मोहल्ला में गोमांस बेचा जाता है।
आरोपियों ने यह भी कहा कि उसने दो गायों के सिर पर हथौड़े से वार करके उनकी हत्या कर दी और उसका इरादा शवों को अपनी बस्ती में लाने का था। दोनों वहां गोमांस बेचना चाहते थे। इस मामले में ए राजेश नाम का एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है
इस घटना की जानकारी एक सप्ताह पहले मिली थी. दोनों आरोपितों को कृषक पशु परिरक्षण धारा के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एक आरोपी फरार है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

