भिलाई में कार से मिले 2 करोड़ 64 लाख रूपये मामले को पुलिस ने चुनावी संदेह पर IT विभाग को किया ट्रान्सफर............

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रशासन आगामी चुनाव को लेकर चौकन्ना हो रहा है वही पुलिस ने भी देश भर में अपनी सर्चिंग तेज कर दी है। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने एसबीआई सेक्टर-1 भिलाई के पास रेड मारी, इस दौरान एक कार से करीब 2.64 करोड़ रुपए बरामद किए गए। 


मामले में औरी भिलाई तीन निवासी 57 वर्षीय गोविंद चंद्राकर, सेक्टर-1 निवासी 28 वर्षीय विशाल कुमार साहू और बैकुंठधाम कैम्प-2 निवासी पंकज साव को हिरासत में लिया गया है|

कार से मिली नगदी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए हैं, पुलिस को संदेह है कि पैसा चुनाव में इस्तेमाल होने जा रहा था। 

पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को ट्रान्सफर कर दिया गया , अब आयकर विभाग के द्वारा इस मामले से सम्बंधित आगे की जाँच की जाएगी | 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एएसपी क्राइम डा. अनुराग झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मौके पर कार सीजी 07 सीएम 4883 और एक अन्य कार सीजी 07 बीएक्स 6696 की गतिविधि संदिग्ध दिखीं, तब पुलिस की टीम वहां पहुंची और कार में सवार लोगों से पूछताछ की|

और उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई जहां 2.64 करोड रुपए कैश बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया, खबर है कि इस पैसे को एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में ट्रांसफर करने की तैयारी थी। 

यह पैसा कब और कहां से आया इस बारे में तीनों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया, हालांकि भिलाई-3 निवासी गोविंद चंद्राकर ने ये पैसा उसके डेयरी व्यवसाय का होने का दावा किया|

लेकिन मौके पर दस्तावेज पेश नहीं कर सके, इसके चलते दोनों कारों और तीनों आरोपियों को भिलाई भट्ठी थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg