रायपुर में खुलेगा देश का दूसरा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, 2 मार्च को होगा शिलान्यास, 90 करोड़ की लागत से किया जायेगा तैयार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. छत्तीसगढ़ में देश के दूसरे योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र जिसका शिलान्यास 2 मार्च को राजधानी रायपुर में होने वाला है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री आयुष सर्बानंद सोनोवाल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर होंगे और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी विशिष्ट अतिथि होंगे.

बता दे की योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारभ होगा | यह केन्द्र आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बनाया जायेगा | केंद्र को पूरा करने में 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

24 महीने के भीतर इसे पूरा होने की उम्मीद है। यहां 100 बेड का अस्पताल भी बनाया जाना है. इसके अलावा, अनुसंधान छात्रवृत्ति पाठ्यक्रम भी लागू किया गया है।

जहाँ पर केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में दर्द सिंड्रोम, हृदय रोग, मोटापा,  मेटाबॉलिक सिंड्रोम, प्रीडायबिटीज, गठिया, डिस्लिपिडेमिया और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे गैर-संचारी रोगों के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होगी| 

इस अनुसंधान केंद्र में कैंसर पुनर्वास, तंत्रिका संबंधी रोग और वृद्धावस्था देखभाल जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। साथ ही यहाँ पर ओपीडी,एक इनपेशेंट ब्लॉक (आईपीडी), एक योग हॉल, एक आहार केंद्र, हाइड्रोथेरेपी, मैग्नेटिक थेरेपी, फिजियोथेरेपी ,क्रोमोथेरेपी, मालिश और और अन्य विभाग होंगे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg