भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद. एक सनसनीखेज वारदात छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुई है| यहां गुरुर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा ली|
घटना के वक्त महिला बच्चों के साथ अकेली थी और उसका पति काम पर गया था। जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
मिली जानकारी के अनुसार गुरुर थाना क्षेत्र के कोचेरा गांव निवासी तुमेश्वर साहू की पत्नी हेमलता ने अपने दो और चार साल के बच्चों के साथ फांसी लगा ली|
घटना के वक्त हेमलता के पति काम पर थे और उनकी सास की तबीयत खराब होने के कारण उनके ससुर उन्हें अस्पताल ले गए. महिला घर पर अकेली थी और इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया |
दोपहर में जब तुमेश्वर अपने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद वे पास के एक घर की दीवार फांदकर अपने घर पहुंचे, जहां तीनों के शव लटके हुए मिले। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

