स्वास्थ्य योजना हेतु 247.50 करोड़ की तृतीय क़िस्त की राशि राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा जारी, आयुष्मान योजना में अब लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज महानदी भवन मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्रालय की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। 

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने अधिकारियों से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में अनुबंधित अस्पतालों की लगातार मॉनिटरिंग की जाये।

उनके अनुसार, इसके लिए निकट भविष्य में सरकारी नोडल विभागों के स्तर पर रिक्त प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों को भरने का काम किया जाना चाहिए|

 बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने कहा कि अस्पतालों की ओर से योजना के लिए मरीजों से अतिरिक्त शुल्क वसूलने या अन्य अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं. इनकी नियमानुसार जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निजी और सरकारी अस्पतालों के क्लेम के भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा 247.50 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त जारी की गई है। वित्त विभाग ने इसे जारी किया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg