भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सलोन चलाने वाली महिला की चाय में नशे की गोलियां घोलकर आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा के द्वारा अनाचार करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद युवक ने अनाचार का विडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ 2 साल तक रेप किया |
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला सलोन व्यवसायी है जहाँ उसके सहकर्मी ने केलाबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय करवाया था |धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे अपने घरवालों से मिलवाने की बात बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया, जहां घर पर ताला लगा हुआ था|
पूछने पर उसने कहा घरवाले कही गए है कुछ देर में आ जायेंगे | जिसके बाद उसने उसके लिए चाय बनाई और उसमे कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गयी |
आरोपी ने इसका विडियो बना कर रख लिया और उसे ब्लैक मेल करने लगा | साथ ही उसके विरोध पर उसे शादी का प्रलोभन दिया करता था |तंग आकर युवती ने आरोपी के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में घटना की शिकायत दर्ज करवाई | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)एन, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है| जिसके बाद आरोपी मोहम्मद आरिफ रजा ने थाने आकर अपना अपराध कुबूल कर लिया |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

