जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत , 2 दोस्त घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा छ.ग ,जन्मदिन मनाने जा रहे युवक की  ट्रेलर की चपेट में आने से सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि अन्य दो लड़के घायल हो गये|घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त है |


आपको बता दें कि कटगोरा बिलासपुर हाईवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहे एक युवक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी|

 हादसे में बर्थडे बॉय की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक मयंक चौधरी अपने दो दोस्त के साथ घर पर बोलकर निकला था | 

दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकला था और हादसे का शिकार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की| इस घटना के बाद परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg