भिलाई -3 के पुरैना स्तिथ तालाब में 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत , SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को निकाला बहार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई थाना 3 अंतर्गत पुरैना बस्ती तालाब में डूबने से कल शाम एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तालाब से डूबे बालक का शव बरामद किया।

सेनानी जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ दुर्ग कंट्रोल रूम को कल रात करीब 7 बजे सूचना मिली कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना बस्ती में एक बच्चा तालाब में डूब गया है|

सूचना मिलते ही दल रवाना कर दिया गया। टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अनुभवी जवान राजकुमार यादव द्वारा किया गया और शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। बता दे की मृतक  आर्यन ध्रुव, पिता मुकेश ध्रुव, उम्र 9 साल, साकिन जागृति चौक पुरैना भिलाई थाना 3. का निवासी था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg