नर्सिंग स्टूडेंट से प्रोफेसर की अश्लीलता : परीक्षा में पास करने कहा शारीरिक संबंध बनाओ या 30000 दो , चैट दिखाकर छात्रा ने मामला दर्ज करवाया....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में एक नर्सिंग कालेज परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, नर्सिंग स्कूल में नियुक्त एक प्रोफेसर ने अपने कालेज की छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की या फिर 30000 देने कहा |छात्रा ने प्रोफेसर के मोबाइल की चैट दिखाकर पूरी घटना की शिकायत सकरी थाने में की|


इस मैसेज में टीचर ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने  या 30,000 रुपये की मांग कर रहा था| छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत शिकायत दर्ज की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रायगढ़ इलाके में रहने वाली 20 साल की यह लड़की नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह जिले के सकरी में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि कालेज के प्रोफेसर रवि कुमार ने 20 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेजा|

इस मैसेज में उसने परीक्षा में पास करने के लिए पैसे मांगे. जब उसने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और कहा जो ब्वायफ्रेंड के साथ जो करती हो वही करने के लिए कहा। छात्रा ने ब्वायफ्रेंड नहीं होने की बात कही तो उसने सीधे ही साथ में सोने के लिए कह दिया।फिर छात्रा को बाथरूम जाकर अश्लील तस्वीरें खींचकर भेजने के लिए कह दिया।

छात्रा समझ नहीं पाई कि वह क्या कह रहे हैं। फिर उसने खुलेआम उसके साथ सोने के लिए कहा। छात्रा उसकी बातों से आहत हो गई। बता दे की पीड़ित की सहेली भी फेल हो गयी थी आरोपी इसी बात को लेकर वह उसे कहने लगा की उसने उसकी बात नहीं मानी इसलिए वह फेल हो गयी | 

तुम नहीं मानोगी तो तुम भी फेल हो जाओगी |जिसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को पूरी कहानी बताई। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत की। उन्होंने टीचर की चैट भी पुलिस को सौंप दी. इसके आधार पर पुलिस ने  छेड़छाड़ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg