ब्रेकिंग : प्रदेश में होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, लोकसभा चुनाव से पहले विज्ञापन जारी किया जाएगा, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राज्य भर में 33 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. हाल ही में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को एक बड़ी घोषणा की. मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की जायेगी. इसके अलावा राज्य के 25,000 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं शुरू होंगी|


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने आज सदन में यह जानकारी दी. मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षकों की भर्ती कर ली जायेगी. लोकसभा चुनाव से पहले विज्ञापन जारी किया जाएगा |साथ ही स्कूलों में अध्यात्म और धर्म की शिक्षा दी जाएगी। सभी  स्कूल आधे घंटे की योग कक्षाएं आयोजित करेंगे|

अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आत्मानंद स्कूल कार्यक्रम के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया. 251 पुरानी इमारतों पर 800 करोड़ खर्च. कांग्रेस ने ज्ञान को बाजार बनाने की कोशिश की. इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, ''क्या भर्तियां लोकसभा चुनाव से पहले होंगी या बाद में?'' इस मौके पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, ''चुनाव से पहले भर्ती की घोषणा कर दी जाएगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg