भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने बच्चों के खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामलें में किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है, मगर सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक 9 महीने के बच्चे की खरीदी बिक्री करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक मामलें में 3 दलालों के साथ 3 घर के सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने मामलें में तत्काल कार्रवाई करते हुए आईपीसी के जेजे एक्ट की धारा 80 व 81 के तहत अपराध दर्ज किया है और मामलें की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है, आरोपियों की पेशी जारी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को अवैधानिक दत्तक ग्रहण व बाल तस्करी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में यशोदा नायक नाम की एक महिला द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाते हुए बच्चों को 5 लाख रुपये में बेकने के लिये अपने साथी सुशीला नायक को इस आपराधिक कार्य में शामिल कर उसे 3.5 लाख रूपये देने का प्रलोभन देकर बेचने के लिए बच्चा ढूंढने कहा गया था|
यह भी जानकारी सामने आ रही है की इन्होने बच्चा बेचने व्हाटस अप में बच्चे की तस्वीर डाली थी जो की महिला एवं बाल विकास विभाग को प्राप्त हुई | आरोपियों के मोबाइल से कई बच्चे और महिलाओ की तस्वीर मिली है |
जिस पर सुशीला नायक द्वारा अपने पहचान वालों को पैसे देकर फर्जी गोदनामा में बच्चा ढूंढने के लिये बोला जा रहा था, जिस पर उन्होने जिला दुर्ग निवासी एक गरीब परिवार से मिलकर उन्हें 1.5 लाख रूपये में अपने 4 महीने के बच्चे को बड़े परिवार में गोद देने के लिए प्रलोभित किया गया,
बच्चे के पिता द्वारा अपना बच्चा 1.5 लाख रूपये में एक अंजान परिवार को अमीर मानते हुए उसे गोद में देने के लिए राजी होकर अपना बच्चा लेकर उक्त गिरोह के साथ रायपुर में सिविल लाईन थाना क्षेत्र में ग्राहक की खोज कर रहा था|
तभी रायपुर पुलिस द्वारा तत्परता से महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से उस अपराध में संलिप्त गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही की गई,
जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने के दौरान जांच रिपोर्ट थाना सिविल लाईन को दिया गया|
जिस पर थाना सिविल लाईन में यशोदा नायक, सुशीला नायक निवासी रायपुर, बच्चे के पिता व उसके 03 रिश्तेदारों सहित सभी 06 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 370, 34 भादवि. व जे.जे. एक्ट 2015 की धारा 80 व 81 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

