हिन्दू संगम कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट , चाकूबाजी की घटना , 4 लोग घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा. कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक में 5 से 9 फरवरी तक आयोजित हिंदू संगम में मामूली बात पर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए|

हमलावर अचानक मंच पर आकर लात-घूंसे , चाकूबाजी करने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इस घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हालाँकि, हमले के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है |

वजह जानने की कोशिश की जा रही है की चाकू से हमला क्यों किया गया ,  इसकी पुलिस जांच कर रही है। घायलों को बोड़ला मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है|

 बोड़ला पुलिस मामले की जांच कर रही है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg