भिलाई में कब्र खोदकर मुर्दों को खाने वाली मादा जीव को 4 बच्चों के साथ किया गया रेस्क्यू , मैत्री बाग़ प्रबंधन को सौंपा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई क्षेत्र के उतई से एक दुर्लभ वन्य प्राणी कबर बिज्जू (कब्र खोद मुर्दा खाने वाला जीव ) को रेस्क्यू किया गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने एक मादा कबर बिज्जू को चार बच्चों के साथ पकड़ लिया. फिर उसे मैत्री बाग चिड़ियाघर में छोड़ दिया गया


 जानकारी के मुताबिक शनिवार को भिलाई के उतई में मनोज किराना स्टोर के पास सीआईएसएफ की दीवार के पास एक युवक ने बच्चों के साथ एक अजीब जानवर देखा। उन्होंने ये बात कुछ लोगों से शेयर की. जब लोगों ने देखा कि यह बिज्जू है तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी.

सूचना मिलते ही शनिवार दोपहर वनकर्मी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। जैसे ही वनकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, मादा कबर बिज्जू अपने बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गयी. वनकर्मियों ने उसके चार बच्चों को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। 

इसके बाद वन विभाग की टीम मादा कबर बिज्जू के आने का इंतजार करती रही. काफी देर बाद मादा कबर बिज्जू फिर उसी स्थान पर पहुंची और अपने बच्चों की तलाश में निकल आई। फिर उसे वन अधिकारियों ने तैयार जाल का उपयोग करके पकड़ लिया। पकड़ने के बाद टीम मैत्री बाग पहुंची और मादा और उसके चारों बच्चों को चिड़ियाघर प्रबंधन को सौंप दिया

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg