भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ, चार महीने की मासूम बच्ची को किसी और ने नहीं बल्कि उसके माता-पिता ने ही दीवार पर पटक पटक कर मार डाला।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में घटित हुई इस घटना में जहां एक छोटी सी बच्ची 4 माह की बच्ची को उसके मां-बाप ने ही मौत के घाट उतार दिया |
हत्या की वजह सिर्फ ये थी कि वो उनकी तीसरी बेटी थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच हर दिन बहस होती थी जिससे तंग आकर दोनों ने एक भयानक कृत्य किया और अपनी छोटी बच्ची को क्रूर तरीके से मार डाला। आरोपी माता-पिता की पहचान रिंटू मंडल और बेलुवारा बीबी के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार मृत बच्ची की दादी फिरोजा बीबी को घटना की जानकारी हुई तो मामले का खुलासा हुआ. उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को पूरी घटना की जानकारी दी।
फ़िरोज़ बीबी ने यह भी कहा: "यह घटना रविवार शाम (बहमान 4 तारीख) को हुई लेकिन लड़की की मौत सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता ने इसे पूरी रात गुप्त रखा।"
मासूम की दादी फिरोज बीबी ने कहा कि उनका बेटा हमेशा नशे में रहता है |तीसरी बेटी के जन्म के बाद, हर दिन उनके बेटे और उसकी पत्नी के बीच बहस होती थी| लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि लड़ाई इस तरह खत्म होगी|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

