गोलीकांड का आरोपी 5 लाख देकर करता था 2 करोड़ की वसूली , सूदखोरी के कई मामले दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर. राजधानी के बदमाश रोहित सिंह तोमर और रूबी तोमर पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने भाइयों के अकाउंटेंट को पांच साल में पहली बार गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अवैध सूदखोरी आय का एक खाता प्रबंधित किया। 



रोहित और रूबी तोमर 5 लाख रुपये के ब्याज को 2 करोड़ रुपये में बदलने में माहिर थे। हाईपर क्लब गोलीकांड का अपराधी रोहित सिंह जेल की बैरक 14 में बंद है| गुढ़ियारी थाने में रोहित और रूबी तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, रोहित और रूबी तोमर ने पीड़ित को 5 लाख रुपये उधार दिए थे और बदले में 2 करोड़ 5 लाख रुपये वसूल लिए | हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी कई सालों से रायपुर में रह रहा है. तोमर बंधुओं के प्रभुत्व के कारण पुलिस उस पर नियंत्रण नहीं रख सकी। हालाँकि, पुलिस ने गोलीबारी की घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।

शिकायतकर्ता जामा मस्जिद निवासी जय कुमार बदलानी ने पांच साल पहले रायपुर के कोतवाली हलवाई लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में, आवेदक ने रोहित सिंह तोमर और रूबी तोमर से ब्याज सहित 5 लाख रुपये का ऋण लिया था क्योंकि ज्वेलरी स्टोर में पर्याप्त धनराशि नहीं थी।

 इस राशि में से 1,75,000 रुपये उन्होंने ब्याज के रूप में तुरंत जमा कर दिए और शेष 3,25,000 रुपये किस्तों में दिए। इसके बाद, तोमर बंधुओं को लगातार 5,000 रुपये लेकर जाने आगे और हिसाब करने कहने पर  अभी और पैसा है बोला करते |सोना खरीदने पर कुछ रकम देकर बाकी हिसाब में जोड़ देना कहा जाता था

इसके बाद ऋणदाता ने उन्हें बताया कि दो करोड़ पांच लाख रुपये हिसाब में हैं । पैसे न देने पर वह उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा।

 इस आधार पर आवेदक ने मामला दर्ज करवाया | पूरे मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है: रोहित सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर,  ​​रूबी सिंह तोमर, कमल नारायण कुर्रे, , विनोद और चौरसिया और आर्यन उर्फ संतोष हबलानी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है |

रायपुर के गुढ़ियारी थाने में रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी का एक और मामला दर्ज किया गया है. आरोपी रोहित और योगेश सिंहा के खिलाफ कर्जा एक्ट, मारपीट, अपहरण और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला राम नगर निवासी रामकुमार गुप्ता ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने तीन साल पहले रोहित तोमर से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। 

अब तक 30 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है. इसके बाद भी वे लगातार पैसों की मांग करते रहे। पैसे नहीं दे पाने पर आरोपी कुछ सोने के गहने भी अपने साथ ले गये। शिकायतकर्ता ने कहा कि कई बार जब उसने पैसा देने से इनकार कर दिया तो बदमाशो ने उसके घर आकर उसके साथ मारपीट की अपने साथ जबरन बैठाकर ले गए. वहां उसे पीटा गया और जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लाखन पटल ने बताया कि रोहित सिंह और रूबी सिंह तोमर गुंडे-बदमाश है। आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में ऋण वसूली, अपहरण, मारपीट, अवैध वसूली और हत्या के प्रयास जैसे नौ अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg