रायपुर में युवक को अगवा कर बंधक बनाया , नग्न कर पीटा , 50 हजार रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी .........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक युवक की किडनैपिंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें बदमाश उसके कपड़े उतारकर मारपीट करते नजर आ रहे है, इतना ही नहीं बदमाश उस युवक को धमकाते हुए 50 हजार रुपये की भी मांग कर रहे हैं, पीड़ित युवक बिना कपड़ों के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। अपहरण का यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 



मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि वीडियो में दिख रहे पीड़ित शख़्स की पहचान सामने नहीं आई है, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित के हाथ रस्सी से बंधे हुए हैं|

 और वह एक अंधेरे कमरे में बिस्तर पर बैठा हुआ है और बुरी तरह गिड़गिड़ा रहा है, वहीं सामने खड़ा बदमाश उसे लगातार धमका रहा है और बोल रहा है कि 50 हजार रुपये चाहिए, अगर नहीं दिए तो गला काट दूंगा। 

इसके बाद बदमाश उससे फोन पर पैसे मंगाने को कहता है, साथ ही उसे धमकाते हुए ये भी कहता है कि अगर उसने किसी को इस जगह के बारे में बताया या फिर किसी भी तरह की चालाकी करने की कोशिश की तो वह उसे मार डालेगा।

वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बदमाश उस युवक को मोबाइल पकड़ाता है और उसे नंबर डायल करने को कहता है, इसके बाद पीड़ित युवक मोबाइल से किसी को फोन मिलाने के लिए नंबर खोजता है, तभी उसे दिखता है कि उसका मोबाइल फ्लाइट मोड पर है, इसके बाद वह पूछता है कि मेरा फोन फ्लाइट मोड पर किसने डाला? तो बदमाश उससे कहता है उसका फोन मैंने फ्लाइट मोड पर रखा है।

इस पूरी घटना के दौरान कमरे में पीड़ित और बदमाश के अलावा तीसरा व्यक्ति भी मौजूद रहा, जो मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा है। वीडियो के अंत में बदमाश गाली गलौज करते हुए पलंग पर बैठ जाता है और उस तीसरे व्यक्ति से सिगरेट मांगता है।

इस पूरे मामले में आमानाका थाना इंचार्ज ने कहा कि अभी तक थाने में किसी के अपहरण की कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है और न ही अभी तक कोई इस बारे सूचना आई है, फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने में जुट गई है और वीडियो में दिख रहे पीड़ित शख्स की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg