हल्द्वानी में 5000 लोगों पर केस दर्ज , कट्टरपंथी भीड़ उग्र , अब सेना सम्भालेगी मोर्चा , हमले में सैकड़ो पुलिस वाले घायल , जान बचाने जिस घर में पहुंचे उसे भी जलाने की कोशिश...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उतराखंड .हल्द्वानी में नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने हमला कर दिया। दंगाई मुस्लिमों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर कर जलाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दंगाइयों के हमले की करतूत कैमरे पर आकर बताई है। इसमें कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई हैं।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , हल्द्वानी हिंसा में घायल एक महिला पुलिसकर्मी के अनुसार  “जैसे वहाँ से हम बच कर आए। एक घर के अंदर घुस गए हम, जिसमें आग लगाने की उन्होंने कोशिश की। पथराव किया। हम मुश्किल से वहाँ से जान बचा कर आए। हमारी फ़ोर्स काफी देर बाद आई, तब हम निकल कर आए। 

हर गलियों से, हर जगह से भी पथराव हो रहा था। उन लोगों ने गलियाँ घेर ली थीं। हमलोग 15-20 लोग एक घर के भीतर दबे पड़े थे। जिन्होंने हमें शरण दी, उसको भी गालियाँ दी गईं। उसका घर तोड़ा गया, जब हम वापस आ रहे थे तब शीशे, बोतलें और ईंट फेंकी।”

कट्टरपंथी मुस्लिमों के हमले में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी में अभी कर्फ्यू लगाया गया है।

इन सब के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक ही जारी रहेगा|

 पुलिस ने 19 नामजद लोगों के साथ ही 5000 अज्ञात लोगों को भी एफआईआर में शामिल किया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान की जा चुकी है, उनके खिलाफ जल्द एक्शन लेने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।हालाँकि अब सेना को यहाँ तैनात करने की योजना है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg