युवक ने गर्लफ्रेंड को चरित्र शंका के शक में उतारा मौत के घाट , 5 साल से था दोनों के बीच प्रेम संबंध....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केशकाल जिले के थाना गारवंडी गांव में एक युवक ने चरित्र शंका के शक में प्रेमिका की हत्या कर दी गई।युवक  ने शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका को गांव बुलाया और उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है|


बताया गया कि आरोपी अजय नेताम (22) का करीब पांच साल से टेवसा गारवंडी में रहने वाली ममता शोरी (21) के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन धीरे-धीरे प्रेमी को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक होने लगा. इस वजह से उनके बीच झगड़े होते थे. हालात इतने बिगड़ गए कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुला लिया.

इसके बाद उसने लड़की का गला घोंट दिया। शनिवार सुबह मृतक के परिजनों ने केशकाल थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी लगते ही केशकाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया|

केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है व आगे की कार्रवाई की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg