भिलाई में चलती हुई मोटरसाइकिल पर युवक ने खड़े होकर किया स्टंट , 6000 रूपये का भरा जुर्माना , दोबारा न करने की कसम खाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में चलती हुई मोटरसाइकिल पर खड़े होकर स्टंट करने वाले एक युवक को छह हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा. एक नागरिक ने इस युवक की लापरवाही का वीडियो बना लिया और उसे ट्रैफिक पुलिस की हेल्प लाइन 94791-92029 पर भेज दिया|

वीडियो में दिख रहे मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश की और उसके खिलाफ मामला तैयार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने युवक पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया. कार्रवाई के बाद युवक ने ऐसी लापरवाही  दोबारा न करने की कसम खाई।

जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस को आपातकालीन कॉल 94791-92029 का एक वीडियो मिला। इसमें एक युवक को मरोदा ब्रिज के सामने चलती मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए दिखाया गया। 

वीडियो में दिखाई गई मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी-07 सीआर 1638 के आधार पर चालक की पहचान निज़ामी चौक निवासी साहिल खान (18) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी लापरवाही का केस बनाकर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने साहिल खान पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg