भिलाई स्टील प्लांट के 649 पदों पर होगी भर्ती , आवेदन करने 22 फ़रवरी तक अंतिम तिथि.............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सेल की तरफ से आपके लिए शानदार वैकेंसी निकली है| दरअसल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 22 फरवरी तक जमा कर सकते हैं। 


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक भिलाई की इस वैकेंसी के लिए आईटीआई पास स्टूडेंट आवेदन के पात्र हैं। 

बता दें इस भर्ती के लिए गवर्नमेंट आईटीआई के अभ्यर्थियों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद गैर शासकीय संस्थानों के आवेदकों को जगह मिलेगी। वही इस वैकेंसी के लिए बालोद, नारायणपुर और और कांकेर के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बता दे भिलाई स्टील प्लांट में एक साल के लिए 649 पदों पर ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती होगी, इसके लिए सरकारी एवं गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से उत्तीर्ण एनसीवीटी प्रमाण पत्र जरूरी है|

वहीं परीक्षा पास करने और अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में दाखिल होने के बीच का अंतर तीन साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

ट्रेनी को श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से निर्धारित स्टायपेंड दिया जाएगा। यह अवसर केवल प्रशिक्षण के लिए ट्रेड अप्रेंटिस अधिनियम के तहत दिया जा रहा है|

 प्रशिक्षण के बाद भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट किसी भी प्रकार का रोजगार देने के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें सेल की तरफ से आयोजित की जा रही 649 पदों पर वेल्डर के 110 पद, इलेक्ट्रीशियन में 110 व 15 पद, फीटर में 110 व 55, मशीनिस्ट में 22 व 8 , टर्नर मे 20 व 8 , कोपा मे 90 व 10 ,कारपेंटर में 5 व 2 , डीजल मैकेनिक में 10 व 5 , आरएसी में 10 व 5 , मोटी व्हीकल मैकेनिक में 10 व 5 , वायरमैन में 10 व 5 ,और इसी तरह ड्राफ्टमैन सिविल व मैकेनिक के लिए प्लांट एरिया में 10 और माइंसएरिया में 2 पद शामिल हैं। 

बता दे अन्य ट्रेडों में प्लांट में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा, इनमें मोल्डर के 7 पद , मेिडकल लैबटेक्नी. कार्डियोलॉजी के 8 पद, मेिडकल लैब टेक्नी. रेडियोलॉजी के 6, मेिडकल लैब टेक्नी. फिजियोथैरेपी के 6, मेिडकललैब टेक्नी. पैथोलॉजी के 10 और ड्रेसर मेडिकल के 10 पद शामिल हैं। यदि आप इस भर्ती में नौकरी पाना चाहते हैं तो 22 फरवरी 2024 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg