गजल सम्राट पंकज उधास का निधन , 72 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा , फ़िल्मी दुनिया सहित फैन्स की बीच शोक की लहर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मशहूर गजल गायक पंकज उदास का 72 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया है. वह काफी समय से बीमार थे.  उनका जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था। पंकज उदास की बेटी नायाब उदास ने अपने पिता की मौत की पुष्टि की|

नायब उदास ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दुखद समाचार की घोषणा की और लिखा, "भारी मन और बड़े दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि पद्मश्री पंकज उदास का लंबी बीमारी के बाद 26 फरवरी, 2024 को निधन हो गया।" 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उदास का 26 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैनडी अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे | 

गजल सम्राट की मौत की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस शोक में हैं| सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें  श्रद्धांजलि दे रहे हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg