8 वी के छात्र ने स्कूल की छुट्टी करवाने कक्षा पहली के छात्र की हत्या...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक दुखद घटना सामने आई है. जिले के एक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल में पहली कक्षा के छात्र को मौत के घाट उतार दिया मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा 8 वी के छात्र ने पहली कक्षा के छात्र की ईंट से मारकर हत्या कर दी|

इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि छात्र ने एक मासूम बच्चे की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह स्कूल की छुट्टी चाहता था। 

पुलिस ने इसकी जानकारी दी. इस घटना में जब छात्र पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने रोते-रोते अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने कहा कि वह स्कूल से एक दिन की छुट्टी लेना चाहता था | इसलिए उसकी हत्या कर दी |

आरोपी छात्रों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया और बाल सुधार केंद्र में ले जाया गया। पुरुलिया के एसपी अभिजीत बनर्जी ने कहा, ''आरोपी छात्र ने पूछताछ में कहा कि वह घर जाना चाहता था | 

फिर उसे लगा कि अगर कोई मर गया या कोई गंभीर दुर्घटना हो गई तो स्कूल बंद कर दिया जाएगा. इसी वजह से उसने 6 साल के बच्चे की हत्या कर दी. स्कूल के छात्र द्वारा की गयी इतनी बड़ी घटना के विषय में सुनकर हर कोई सकते में है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg