भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक युवाओं का भारतीय सेना में काम करने का सपना पूरा हो गया। भारतीय सेना ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ से 870 अभ्यर्थी सफल हुए. यह भर्ती दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में हुई थी।
सेना भर्ती विभाग के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में 5,532 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें से अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के तौर पर हुआ।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर क्लर्क श्रेणी का परिणाम 1-2 दिनों के भीतर अधिसूचित किया जाएगा। तकनीकी कारणों से कर्मचारी वर्ग के परिणाम फिलहाल प्रकाशित नहीं किये जा रहे हैं।
सीएम साय ने कहा कि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित प्रदेश के 870 युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश सेवा का यह उत्साह सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। हमारे सभी नायकों को बधाई | मां भारती के वीरों, आप सबको पुनः खूब बधाई। जय हिंद
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

