9 साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या , पिता से बदला लेने आरोपी ने बच्चे का गला रेतकर शव जंगल में फेंका....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर. बस्तर जिले में नशे के आदी एक युवक ने बच्चे के पिता से बदला लेने के लिए वैलेंटाइन डे के दिन नौ साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी|

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को जगदलपुर के धरमपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया | हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

बस्तर एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी युवक और बच्चे के पिता के बीच लंबे समय से दुश्मनी थी. कई दिनों से युवक बदला लेने के फ़िराक में था। 

मंगलवार की शाम आरोपी युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नशीला चॉकलेट खिलाकर बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे जगदलपुर शहर ले गए. देर रात उसने मासूम बच्चे की हत्या कर दी और शव को पारपा जंगल में फेंक दिया.

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद बच्चे के अपहरण की खबर क्षेत्र में फ़ैल गयी| पूछताछ में पता चला कि बच्चे को आखिरी बार आरोपी युवक नीतीश कुशवाह के साथ देखा गया था|

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर शहर के धरमपुरा इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई और फिर अचानक बच्चे की हत्या कर दी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg