भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक भीषण हादसा हो गया. यहां गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर- ट्रॉली तालाब में गिर गई|
जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा नदी में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक ट्रैक्टर बदायूं हाईवे पर दरियागंज के पास सड़क किनारे तालाब में गिर गया। इस घटना में कई बच्चों की मौत हो गई.
कासगंज, उत्तर प्रदेश: एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, "पटियाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कुछ श्रद्धालु गण एक ट्रॉली से जा रहे थे, लेकिन उन्होंने ट्रॉली से नियंत्रण खो दिया|
जिसके परिणामस्वरूप ट्रॉली एक तालाब में गिर गया।" जिसके बाद वे पुलिस के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लोगों को बचाया गया। उन्हें निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।"
जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की. साथ ही प्रत्येक घायल व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई|
इस घटना में घायल हुए लोगों का इलाज क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जारी है. ऐसी भी आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जैथरा थाना क्षेत्र के पूर्वी कसा गांव के 22 से अधिक ग्रामीण सुबह-सुबह स्नान करने के लिए ट्रैक्टर से कादरगंज गंगा घाट जा रहे थे.
ट्राली में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि बच्चे भी थे. सुबह करीब 11:00 बजे हाईवे पर ट्रैक्टर का क्लच अचानक टूट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और तालाब में जा गिरा। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को तालाब से निकालना शुरू किया. सीओ पटियाली विजय राणा ने बताया कि राहत कार्य जारी है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

