भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सकुर्लर मार्केट के कैंप-2 से अपने माता-पिता के साथ पैदल जा रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया|
जब आसपास के लोगों ने बच्चे की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया गया।
तब तक कुत्तों ने बच्चे को जांघ पर दो-तीन जगह काट लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे का शिकार बच्चा पैदल वहां से गुजर रहा था |
घटना सुबह करीब नौ बजे की है. भिलाई निवासी और भाजपा नेता अमर सोनकर ने बताया कि वह कैंप-2 रिंग मार्केट इलाके में टहलने निकले थे।
उसी समय एक परिवार संभवत: पावर हाउस स्टेशन से जवाहर मार्केट होते हुए शारदा परिवार की ओर जा रहा था। उनमें से चार लोग थे, जिनमें एक पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल थे।
करीब ढाई साल का एक बच्चा अपनी मां की गोद में लेटा हुआ था और चार-पांच साल का दूसरा बच्चा अपनी मां की उंगली पकड़कर चल रहा था.
इसी दौरान पांच साल के बच्चे पर अचानक पीछे से कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. कुत्तों के हमला करते ही बच्चा चिल्लाने लगा. इस दौरान अमर सोनकर समेत आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते बच्चे को नोचते रहे।
जब लोगों को स्थिति का एहसास हुआ तो उन्होंने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्ते बच्चे को तीन जगह काट चुके थे।
अमर सोनकर ने कहा कि क्षेत्र में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए निगम को पहले ही सूचित कर दिया गया है।
अमर सोनकर ने बताया कि आज हुई घटना की जानकारी तुरंत निगम कमिश्नर को दी गई और इलाके को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कहा गया.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाजार के बूचड़खाने से फेंके गए मांस को खाने के लिए कुत्ते हमेशा यहां इकट्ठा होते हैं। परिणामस्वरूप, बाजार आने जाने वालों को जोखिम बना रहता है। शिकायत के बाद भी वे यहां कुत्ता पकड़ने वाली टीम नहीं भेजते।
नतीजा यह है कि यहां बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते लोगों का पीछा कर परेशान करते हैं। पास ही बाल मंदिर है। जहां से निकलने वाले बच्चों को हमेशा कुत्तों का डर सताता रहता है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

