BHILAI : कोहका रोड पर संचालित क्लीनिक में गर्भपात के लिए एलोपैथिक दवा देने का मामला ,शिकायत के बाद फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , अंबेडकर नगर कोहका रोड पर गर्भपात के लिए एलोपैथिक दवा देने का मामला सामने आया है। शिकायत करने के बाद  फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया।  



नर्सिंग होम एक्ट के मुख्य अधिकारी अनिल शुक्ला क्लीनिक पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान यह लापरवाही सामने आई।

 खुद को डॉक्टर बताने वाली एके सोनी दवा देते हुए पकड़ा गया| जांच में पता चला कि सोनी के पास किसी भी विषय में कोई डिग्री नहीं है| वह कोई भी डिग्री नहीं दिखा सके। 

धोखा देने के लिए उसने अपने दवाखाना के बोर्ड पर खुद को जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में सूचीबद्ध किया हुआ था| मौके पर ही दवाइयां जब्त कर ली गईं और क्लीनिक सील कर दिया गया।

 नर्सिंग होम लॉ टीम ने भी पिछले दो दिनों में छह स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें प्रियंका कॉम्प्लेक्स में अतुल डायग्नोस्टिक भी शामिल है, डॉ. संध्या नेमा क्लिनिक, अक्षरा पैथोलॉजी, आरसीआईडी ​​पावर हाउस प्रयोगशाला और वैशाली नगर में शर्मा दवाखाना पर दबिश दी गयी |शर्मा दवाखाना को छोड़कर सभी को लाइसेंस प्राप्त है |

प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच करायी गयी. 7 प्वाइंट पर औचक छापेमारी की गई. एके सोनी दवाखाना को उल्लंघन के कारण सीलबंद कर दिया गया । शर्मा दवाखाना  को भी बंद करने का आदेश दिया गया. पांच और केंद्रों पर लाइसेंस मिले। उनके द्वारा  एक्ट का पालन की जाँच की गई|

 https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg