पुलिसकर्मी ने की BJP कार्यकर्ता की पिटाई , TI ने कहा - मैं उसे गोली मार दूंगा....गृह मंत्री विजय शर्मा को भेजी गई शिकायत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :खैरागढ़, जब कानून एवं व्यवस्था के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं तो अशांति पैदा होना स्वाभाविक है। पुलिस की हमेशा सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा करने की प्रतिष्ठा रही है, लेकिन यह समझ में आता है कि अगर यही पुलिस अधिकारी सार्वजनिक गोली मारने के बारे में बोलेंगे तो लोग में रोष आना स्वाभाविक है | उक्त घटना डोंगरगढ़ के मोटरा गांव से जुड़ा है. इस संबंध में गृह मंत्री विजय शर्मा को शिकायत भेजी गई है। मंत्री ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.



जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के नेतृत्व में ग्राम मुसरा में तीन दिवसीय लोक मड़ई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कल रात कार्यक्रम के अंत में, भाजपा कार्यकर्ता और कंडबरी निवासी जितेंद्र वर्मा, जो अपने परिवार के साथ लोक मड़ई देखने आए थे, गेट पर एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस कर रहे थे। जीतेंद्र ने कहा कि नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें बुरी तरह पीटा.

मामले की जानकारी जब समिति के सदस्यों को हुई तो उन्होंने डोंगरगढ़  टीआई भरत बरेठ से शिकायत की, लेकिन मामला सुलझने की बजाय हंगामा हो गया। विवाद के दौरान टीआई भरत बरेठ ने कहा कि अगर किसी ने मेरा कॉलर पकड़ा तो मैं उसे गोली मार दूंगा। गोली मारने की बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल नेटवर्क पर प्रसारित किए गए और इसके बाद लोगों ने पुलिस जवान के मेडिकल जांच की मांग की.

हालात बिगड़ते देख टीआई भरत बरेठ ने माफी मांगी लेकिन समिति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट को लेकर पूरे मामले की शिकायत गृह मंत्री विजय शर्मा से की. मंत्री ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया. आपको बता दें कि हाल ही में धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में शराब की अवैध बिक्री का मामला संसद में उठा था|

 विधायक हर्षिता बघेल ने पुलिस कर्मियों पर नशे में धुत होकर कर्तव्य निर्वहन करने का भी आरोप लगाया. इसी बीच एक और घटना सामने आई है जहां एक पुलिस अधिकारी शराब के नशे में ड्यूटी पर था, जिससे डोंगरगढ़ पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg