भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक गंभीर हादसा टल गया। मस्तूरी थाना क्षेत्र के कोसमडीह प्राइमरी स्कूल की छत से प्लास्टर गिर गया।
इस घटना का शिकार एक स्कूली छात्रा हो गयी, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित है|बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी बच्चे क्लासरूम में मौजूद थे.
जानकारी के मुताबिक मस्तूरी के कोसमडीह प्राइमरी स्कूल में आज एक कक्षा कक्ष की छत का प्लास्टर गिर गया। इससे छात्रों में भगदड़ मच गई और एक छात्रा घायल हो गयी|
लड़की को मामूली चोटें आईं. इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप किसी के जान माल नुकसान होने की जानकारी नहीं है। स्कूल की छत की हालत इतनी जर्जर होने से बड़ी घटना हो सकती थी |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

