ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट , मार्च से हो रही है लागू............

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महतारी वंदन योजना पर एक बड़े अपडेट की घोषणा की गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह योजना मार्च से राज्य में शुरू किया जाएगा। कैबिनेट के फैसले के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी हैं|

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट सभी क्षेत्रों के लिए फायदेमंद है. चूंकि भारत एक विकसित देश है इसलिए केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट की घोषणा की है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने ' मोदी की गारंटी' के तहत घोषणापत्र में शामिल एक और योजना को मंजूरी दे दी है. योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये या प्रति वर्ष 12,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। 

इस योजना का लाभ 1 जनवरी 2024 से छत्तीसगढ़ में रहने वाली 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को मिलेगा। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना की हकदार हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg