आरक्षक ने मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की ....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर ,शुक्रवार शाम को मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले के गार्ड कक्ष में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल रोहित सलामे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली|

 मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिसकर्मी एक सप्ताह पहले ही 25 दिन की छुट्टी से लौटा था। आत्महत्या के कारणों को स्पष्ट किया जा रहा है। पुलिसकर्मी के शव को अब अस्पताल ले जाया गया है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है|


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल नं. 135 रायपुर गंज थाना क्षेत्र में दयाल दास बघेल के बंगले में शुक्रवार की रात करीब 2:10 बजे मंत्री के गार्ड बंगले में आरक्षक रोहित सलामे ने सर्विस राइफल से अपनी ठुड्डी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली|

 मृतक पुलिसकर्मी ने 2:00 बजे अपनी ड्यूटी पूरी की और ब्रश करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, लाइन डीएसपी नीलेश द्विवेदी, आर.आई. मौजूद हैं। वैभव मिश्रा और गंज पुलिस अधीक्षक आशीष यादव वारदात स्थान पर मौजूद रहे |जाँच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg