भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :केरल, हाल ही में 55 वर्षीय मरीज को सांस लेने में गंभीर समस्या के बाद कोच्चि के अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब डॉक्टरों ने उसके फेफड़ों की जांच की तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए।
क्योंकि चार सेंटीमीटर लंबा एक कॉकरोच फेफड़ों में फंस हुआ था| इससे व्यक्ति को सांस लेना मुश्किल हो गया. जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम को व्यक्ति सर्जरी करनी पड़ी |
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर टिंकू जोसेफ के नेतृत्व में यह ऑपरेशन 22 फरवरी को किया गया था. डॉक्टर टिंकू जोसेफ के मुताबिक़ कॉकरोच अंदर ही सड़ गया. इस कारण मरीज को सांस लेने में दिक्कत बढ़ गयी। मरीज के फेफड़ों से कॉकरोच को सफलतापूर्वक निकालने में डॉक्टरों को आठ घंटे लग गए।
डॉ जोसेफ ने कहा कि मरीज को पहले से ही सांस लेने में समस्या थी, जिससे सर्जरी अधिक जटिल हो गई थी।अब आप शायद सोच रहे होंगे कि इतना बड़ा कॉकरोच किसी इंसान के फेफड़ों में कैसे घुस सकता है. ये बात सच भी निकली|
रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती इलाज के लिए मरीज के गले में लगाई गई ट्यूब के जरिए कॉकरोच फेफड़ों में घुस गया था जिस वजह से मरीज को साँस लेने में दिक्कत हो रही थी| मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

