भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई,जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे|
टीम द्वारा नषे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नषे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम को विषेष सूत्रों से पता चला की पंजाब निवासी सोनू सिंह एवं मनदीप सिंह पंजाब से मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) लेकर आये है जिसे लोकन सप्लाई करने के लिए श्रमिक नगर छावनी निवासी विक्की सोनी लेने के लिए बचत स्तंभ सेक्टर 01 के पास आने वाला है|
सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पंजाब निवासी सोनू सिंह, मनदीप सिंह तथा विक्की सोनी को पकड़ा गया। मौके पर विधिवत् इनकी तलाषी लेने पर उक्त आरोपियों के अलग-अलग कब्जे से जुमला 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेराईन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिला।
जिससे मौके पर कार्यवाही करते हुए
उक्त नषीली पदार्थ सहित इलेक्ट्रानिक मषीन, जुमला कीमती तकरीबन 75,000/- रूपये की मषरूका बरामद कर जप्त किया गया। मौके पर ही आरोपियों के
विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गयी। थाना भिलाई भट्ठी से आरोपियों के विरूद्ध अपराध
क्रमांक 16/2024 धारा 21(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् पंजीबद्ध
कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि
शमित मिश्रा, प्र.आर.सगीर खान, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द
मिश्रा, राकेष चौधरी, राकेष अन्ना, गुनित कुमार, भावेष पटेल, अजय गहलोत थाना भिलाई भट्ठी से
आरक्षक शैलेष यादव, अंकित सिंह व जी.जगमोहन की
उल्लेखनीय भूमिका रही।
आरोपियों का नाम -
01.सोनू सिंह पिता बलबीर सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम शहजादी जिला फिरोजपुर पंजाब।
02.मनदीप सिंह पिता निर्मल सिंह उम्र 28 साल निवासी ग्राम दौलतपुरा थाना कालकरा जिला मोगा पंजाब।
03.विक्की सोनी पिता रामनारायण सोनी
उम्र 30 साल निवासी शनि मंदिर के पास श्रमिक
नगर छावनी भिलाई।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

