बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज , पिता की मौत के बाद अर्थी को दिया कंधा , पिता को मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजिम छ.ग, हिंदू परंपरा के अनुसार, बेटे अपने पिता की चिता को अग्नि देने के लिए जिम्मेदार होते हैं। लेकिन, राजिम में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पिता की मौत के बाद बेटियों ने यह जिम्मेदारी संभाली।

 दरअसल, फिंगेश्वर राजिम जिले के बेलर गांव में तीन लड़कियां उस वक्त चर्चा का विषय बन गई हैं, जब वे मृत्यु के पश्चात् अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर बेटे का फर्ज पूरा किया है |

राजिम प्रांत के बेलेर में सिंचाई विभाग के कर्मचारी भेखराम गुप्ता की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

 चूँकि भेखराम की केवल तीन बेटियाँ, वर्षा, रितु और आशा थीं, और कोई बेटा नहीं था, इसलिए भेखराम की बेटियों ने अपने  पिता की अर्थी को कंधा दे श्मशान लाई और उनकी चिता को अग्नि देकर बेटे का कर्तव्य पूरा किया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg